Showing posts with label प्रवीण तोगड़िया. Show all posts
Showing posts with label प्रवीण तोगड़िया. Show all posts

Monday, 21 April 2014

मुस्लिम घर पर जबरदस्ती कब्जा कर लें-प्रवीण तोगड़िया

प्रवीण तोगड़िया शनिवार (19.04.2014) की रात भावनगर में एक सहयोगी के घर रुके थे। बताया जाता है कि रात में हिन्दू परिवारों की कुछ महिलाएं उनसे मिलने आईं और उन्होंने तोगड़िया को बताया कि उनके मोहल्ले में एक मुस्लिम परिवार ने घर खरीदा है। इन महिलाओं ने कथित तौर पर शिकायत की कि मुस्लिम परिवार मांसाहारी है और मांस खाकर हड्डियां बाहर फेंकते हैं, जिससे उन्हें परेशानी होती है। हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता लगातार ऐसे घरों के के बाहर 'राम धुन' और 'राम दरबार' लगाकर विरोध करते रहे हैं। 

तोगड़िया ने इससे भी एक कदम आगे बढ़कर कहा कि ऐसे सौदों (हिन्दू इलाकों में मुस्लिमों के घर खरीदने) को रोकने के दो उपाय हैं। पहला, राज्य सरकार पर दबाव बनाएं कि भावनगर में डिस्टर्ब एरिया ऐक्ट लागू करे। इसके लागू होने से एक समुदाय के इलाके में दूसरे समुदाय के लोगों के संपत्ति नहीं खरीद सकते हैं। तोगड़िया ने कहा कि दूसरा उपाय है कि- 
घर पर जबरदस्ती कब्जा कर लें, इसके बाद सालों तक केस चलता रहेगा। उन्होंने मुस्लिम परिवार को 48 घंटे में घर खाली करने की चेतावनी दी और कहा, 'अगर ऐसा नहीं होता है तो उसके ऑफिस पत्थर, टायर और टमाटर लेकर पहुंच जाएं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। सालों केस चलेगा, राजीव गांधी के हत्यारों को भी फांसी नहीं हुई।' वीएचपी नेता ने दावा किया कि वह अतीत में ऐसा कर चुके हैं।

स्त्रोत :  हिंदू इलाकों से घर खाली करें मुस्लिम: तोगड़िया